जालंधर: जालंधर नगर निगम की टीम ने आज सुबह बस्ती शेख स्थित लाल पहाड़ी इलाके के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया, जिसमें अवैध रूप से बनाए गए मकान भी शामिल थे।
नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर अजय, राजू माही और मोहिंदर की देखरेख में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम की ओर से पहले ही इस अवैध कॉलोनी को लेकर नोटिस जारी किया गया था और कॉलोनाइजर को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कॉलोनी का निर्माण अवैध रूप से जारी रहा और नगर निगम के पास इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था।
नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा सख्ती बरतने के बाद यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में प्लाटों की दीवारों और सड़कों को पूरी तरह से तोड़ दिया गया।
नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी) सुखदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लाल पहाड़ी क्षेत्र के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे करीब एक एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिसके बाद आज पुलिस बल और बुलडोजर के साथ टीमें मौके पर पहुंची और पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कई प्लाट काटे गए थे और उनकी नींव भी भर दी गई थी।
View this post on Instagram
Municipal corporation’s yellow paw on illegal colony in Jalandhar