You are currently viewing आजादी के अमृत महोत्सव पर जालंधर वेस्ट में मोहिंदर भगत ने फहराया तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर जालंधर वेस्ट में मोहिंदर भगत ने फहराया तिरंगा

जालंधर: जालंधर वेस्ट में मंडल नंबर 10 में 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बस्ती शेख में राष्ट्रीय ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में पंजाब भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने राष्टीय ध्वज फहराया और सारे देशवासियों को बधाई दी। मोहिंदर भगत ने झंडा फहराने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं इसलिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अन्य क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

मोहिंदर भगत ने कहा कि आज हम जो आजादी का सुख ले रहें है तो सिर्फ उन्हीं शहीदों की बदौलत हैं। जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया। मैं उन्हें प्रणाम करता हूँ। इस सफल आयोजन के लिए सोनू चौहान और बस्ती शेख के सभी इलाका निवासी बधाई के पात्र है। इस मौके पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत, कविताएं, नृत्य आदि प्रस्तुत किया। इस मोके पर मुख्यातिथि मोहिंदर भगत ने जीएस संघा,सुरिंदर पल,तनिश चौहान,विकास वर्मा,मदन लाल,राकेश कुमार,जतिन,जन्नत दुआ को सम्मानित किया। इस खुशी के मौके पर लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा किया गया।

मंडल उपाध्यक्ष सोनू चौहान और साथिओं ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत को सम्मानित किया। सोनू चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,मंडल उपाध्यक्ष सोनू चौहान,गौरव जोशी,पवन कुमार चौहान,सुभाष कपूर,दर्शन लाल,गुलशन बजाज,गियान चाँद,राजीव शर्मा,चेतन जैरथ,सुनील जैरथ,सनी शर्मा,सतीश शर्मा,रमेश भगत,मोहन लाल हैप्पी,अमरजीत खन्ना,नरेश सोनी,अमित चौहान व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Mohinder Bhagat hoisted the tricolor in Jalandhar West on the elixir of independence