You are currently viewing पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बची जान- इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बची जान- इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बीती रात पंजाब कांग्रेस की महिला अध्यक्ष दीपा दुबे पर करीब पौने एक बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि इस दौरान दीपा दुबे और परिवार के अन्य लोगों को किसी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचा है। सभी सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Ak

पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा 5 राउंड फायरिंग की गई है और इस हमले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल-बाल बच गईं हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात हमलावर दीपा दूबे की जान लेने के लिए आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे सैक्टर-15 में रहती हैं। रात करीब पौने एक बजे वह अपने घर आए कुछ मेहमानों को छोडऩे घर के बाहर आईं तो अचानक सामने पार्क में घात लगाए बैठे हमलावरों ने दीपा दुबे को निशाना बनाते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक पांच फायर किए लेकिन हमलावरों का निशाना सटीक नहीं लग पाया व दीपा दुबे, उनके साथ खड़े अन्य लोग व परिजन बाल-बाल बच गए।

शोर मचाए जाने पर हमलावर अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। अब इस घटना के बाद पुरे इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस अज्ञात हमलावरों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।