You are currently viewing जालंधर में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, प्रवासियों को लाखों रुपए का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जालंधर में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, प्रवासियों को लाखों रुपए का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जालंधर: जालंधर में तिलक नगर के नजदीक प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है। फायर ब्रिगेड को इस आग पर काबू पाने में सुबह के 5 बज गए। आग पर काबू पाने में करीब 50 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। जिस गोदाम में आग लगी थी, वह सागर इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्म का बताया जा रहा है। जालंधर सिटी दमकल विभाग के फायर ऑफिसर जसवंत सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, क्योंकि गोदाम बंद पड़ा था।

बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि आग ने देख ही देखते गोदाम के पास ही बने प्रवासियों के क्वार्टरों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। समय रहते क्वार्टरों से प्रवासियों को रेस्क्यू कर लिया गया था। फिर भी करीब 10 प्रवासियों के क्वार्टर उक्त आग की चपेट में आ गए। घटना में प्रवासियों का भी काफी नुकसान हुआ है।

देखें VIDEO-

मिली जानकारी के अनुसार घटना में दिन प्रवासियों के क्वार्टरों को आग लगी है, उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में प्रवासियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। क्योंकि क्वार्टरों में पड़ा प्रवासियों का सारा सामान जल कर राख हो गया था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Massive fire breaks out in plastic scrap warehouse in Jalandhar, migrants suffer loss worth lakhs of rupees