You are currently viewing जालंधर में काम से घर लौटते समय राज मिस्त्री हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; हुई मौत

जालंधर में काम से घर लौटते समय राज मिस्त्री हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; हुई मौत

जालंधर: जालंधर में एक 37 वर्षीय राज मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब वह काम से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान गांव पट्टियां के रहने वाले दलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना कस्बा फिल्लौर के गन्ना पिंड गांव से सामने आई है।

थाना फिल्लौर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दलविंदर सिंह गांव आलोवाल से अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। गन्ना पिंड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमीन पर जोर से सिर लगने के कारण दलविंदर का काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने उसे तड़पता देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया उनके पास देर रात उक्त युवक को लाया गया था। उसका घटनास्थल पर काफी खून बह चुका था। जिसके चलते अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करेगी।

✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Mason becomes victim of accident while returning home from work in Jalandhar, hit by unknown vehicle; died