You are currently viewing बांग्लादेश में गरीब परिवार की लड़कियों से शादी कर भारत में करता था सप्लाई, अब तक 200 को बनाया कॉलगर्ल

बांग्लादेश में गरीब परिवार की लड़कियों से शादी कर भारत में करता था सप्लाई, अब तक 200 को बनाया कॉलगर्ल

इंदौर (PLN-Punjab Live News) पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रैकेट का मास्टरमाइंड अब तक 200 से ज्यादा लड़कियों को कॉल गर्ल बना चुका है और देश के अलग-अलग हिस्सों में लड़कियों की सप्लाई भी कर चुका है। इस मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड ने और भी कई बड़े खुलासे किए हैं। रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर को इंदौर पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था।

पुलिस की पूछताछ में बांग्लादेश के जसोर के रहने वाले मुनीर ने बताया कि वह बांग्लादेश में गरीब परिवार की लड़कियों से शादी करता था, उसने अब तक करीब 75 लड़कियों से शादी की है। लड़कियों से शादी करने के बाद पोरस बॉर्डर के रास्ते से लड़कियों को भारत लेकर आता था।

इसके बाद से पहले लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था, वहां पर ट्रेनिंग देने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पिछले 11 महीनों में करीब 21 बांग्लादेशी लड़कियों का रेस्क्यू कर चुकी है और गिरोह के सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा था जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड मुनीर फरार चल रहा था। पुलिस ने मुनीर पर 10 हजार रुपए का नाम भी रखा था।

marrying girls from poor family in Bangladesh and then supply in India till now 200 girls have been made callgirls