You are currently viewing मान सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद लिया बड़ा फैसला, 5 पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस

मान सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद लिया बड़ा फैसला, 5 पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोकमाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, मंत्री पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा।

यह कदम नए मंत्रियों को आवास आवंटित करने के लिए उठाया गया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। सीएम भगवंत मान ने इन नए मंत्रियों को उनके विभागों की कार्यशैली पर चर्चा के लिए बुलाया था।

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में यह बदलाव हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की अपेक्षाकृत कम सीटें जीतने के बाद किया गया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस बदलाव के बाद पंजाब में मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। नए मंत्रिमंडल में विविधता देखने को मिल रही है। 5 नए मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाति, 2 जट और एक बानिया समुदाय से संबंधित हैं। हालांकि, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

mann-government-took-a-big-decision-after-cabinet-reshuffle-issued-notice-to-5-former-ministers