You are currently viewing गंदी करतूत : इस शख़्स ने 120 महिलाओं को भेजीं अपनी न्यूड तस्वीरें. पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंदी करतूत : इस शख़्स ने 120 महिलाओं को भेजीं अपनी न्यूड तस्वीरें. पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कर्नाटक (PLN) चित्रदुर्ग से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चित्रदुर्ग के चल्लकेरे से एक 54 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उस ने अपराध भी ऐसा शर्मनाक किया है कि सुनकर शायद आपके होश उड़ जाए।

 

पकड़े गए व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं समेत 200 लोगों को अपनी खुद की न्यूड तस्वीरें भेजी है। और महिलाओं को मैसेज भेज कर उन से उन की न्यूड तस्वीरों की भी मांग की है।

 

मामला जब पुलिस स्टेशन पहुंचा तो शख्स की छानबीन की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। शख्स ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

 

54 साल के इस शख्स का नाम रामकृष्ण है जो करीब 6 महीने से महिलाओं को न्यूड तस्वीरें भेज रहा था। एक हफ्ते पहले ही कुछ लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छानबीन में जुटी और अज्ञात नंबर को ट्रेस किया। तब जाकर शख्स का पता चला।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल शख्स को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।