चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख जी. नागेश्वर राव को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रोविजनिंग के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह परमार को विजिलेंस ब्यूरो का नया मुख्य निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक आधारों पर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएस सुरिंदरपाल सिंह परमार, जो पहले एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था के पद पर कार्यरत थे, अब जी. नागेश्वर राव की जगह विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जी. नागेश्वर राव को 37 दिन पहले ही विजिलेंस ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वहीं, नए नियुक्त हुए मुख्य निदेशक सुरिंदरपाल सिंह परमार इससे पहले आईजी बॉर्डर रेंज के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस फेरबदल को पंजाब सरकार के प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
Major reshuffle of Punjab government: Vigilance Bureau chief changed in 37 days