You are currently viewing आम आदमी को बड़ा झटका: फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, फटाफट जानें नए रेट्स

आम आदमी को बड़ा झटका: फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, फटाफट जानें नए रेट्स

नई दिल्ली: बजट 2021 के बाद आम आदमी की जेब को बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, 4 फरवरी, 2021 से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्‍ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 719 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया।

Ak

बता दें कि हर महीने की पहली तरीख को LPG की कीमतों में बदलाव होता है। इस बार 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपएकी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन 4 फरवरी को घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ गईं।

एक महीने बाद बढ़े दाम
दिसंबर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। नवंबर के 594 रुपए से बढ़ाकर एक दिसंबर को इसका रेट 644 किया गया और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर इसकी कीमत 694 रुपए कर दी गई। एक महीने के अंदर 100 रुपए बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद जनवरी में तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमत स्थिर रखी और अब एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का भाव
LPG गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 694 रुपए से बढ़कर 791 रुपए हो गया। वहीं, कोलकाता में गैस सिलेंडर के लिए 745 रुपए, मुंबई में 719 रुपए और चेन्नई 735 रुपए चुकाने होंगे। जनवरी में रसोई गैस की कीमतें दिल्ली में 694 रुपए, कोलकाता में 720.50 रुपए, मुंबई में 694 रुपए और चेन्नई में 710 रुपए थी।