You are currently viewing जालंधर के वार्ड 36 में कमल खिलने की तैयारी, लोग दे रहे पूर्व मेयर सुरिंदर महे के बेटे गौरव महे का साथ, घर-घर से मिल रहा जीत का आशीर्वाद, उमड़ रही समर्थकों की भीड़

जालंधर के वार्ड 36 में कमल खिलने की तैयारी, लोग दे रहे पूर्व मेयर सुरिंदर महे के बेटे गौरव महे का साथ, घर-घर से मिल रहा जीत का आशीर्वाद, उमड़ रही समर्थकों की भीड़

जालंधर: जालंधर के पूर्व मेयर सुरेंद्र महे के बेटे गौरव महे वार्ड नंबर 36 से भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पिता सुरेंद्र महे के कदम चिन्हों पर चलते हुए गौरव महे भी जीत की और अग्रसर हैं।

गौरव महे ने अपने प्रचार अभियान में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपनी पार्टी की नीतियों व विकास योजनाओं को साझा किया। स्थानीय निवासियों ने उनकी कोशिशों को सराहा और उनके समर्थन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव प्रचार के दौरान गौरव महे को विभिन्न इलाकों से जीत का आशीर्वाद मिल रहा है। वार्ड में बीजेपी समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पार्टी के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है।

इस बारे पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौरव महीने कहा कि उनके पिता ने जालंधर के मेयर के तौर पर सेवा निभाई थी और जालंधर का भरपूर विकास करवाया था। उन्होंने कहा कि अगर उनके वार्ड के लोग उन पर भरोसा जताते हैं और उन्हें जितवाकर नगर निगम में भेजते हैं तो वह अपने इलाके के लोगों की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें पहल के आधार पर हल करवाएंगे और अपने पिता का नाम रोशन करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Lotus is preparing to bloom in Jalandhar’s Ward 36, people are supporting former mayor Surinder Mahe’s son Gaurav Mahe