You are currently viewing जज्बा हो तो अमर सिंह जैसा: किसान संघर्ष में शामिल होने के लिए 400 KM का सफर दौड़कर पार कर रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग

जज्बा हो तो अमर सिंह जैसा: किसान संघर्ष में शामिल होने के लिए 400 KM का सफर दौड़कर पार कर रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग

बरनालाः कहते है यदि इंसान कुछ करने की ठान ले तो कुछ नामुमकिन नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो 70 साल की उम्र में दिल्ली की ओर रवाना हो चुका है, वह भी दौड़ते हुए। इस बुजुर्ग का नाम अमर सिंह है। वह अपने गांव से दिल्ली का सफर करीब 400 किलोमीटर दौड़कर कर रहे हैं और किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

बरनाला पहुंचे बुजुर्ग अमर सिंह ने बताया कि उनकी आयु करीब 70 वर्ष है और वह अपने गांव से दिल्ली तक का सफर दौड़ कर तय करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि वह खेती कानूनों के विरोध में दिल्ली में लगे धरने में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने दौड़कर दिल्ली जाने का निश्चय इसलिए किया है ताकि घरों में बैठे नौजवानों को प्रेरणा मिले और नौजवान एवं अन्य लोग ज्यादा से ज्यादा दिल्ली किसानी संघर्ष में शामिल हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो खेती कानून किसानों पर थोपे गए हैं वह पूरी तरह से किसान विरोधी है और वह तब तक दिल्ली से वापस नहीं आएंगे जब तक केंद्र सरकार के खेती कानूनों को पूरी तरह से रद्द नहीं करेगी।