You are currently viewing पुलिस को चकमा देकर किसान रैली से फरार होने में कामयाब हुआ लक्खा सिधाना, दिल्ली पुलिस ने घोषित कर रखा है 1 लाख का इनाम

पुलिस को चकमा देकर किसान रैली से फरार होने में कामयाब हुआ लक्खा सिधाना, दिल्ली पुलिस ने घोषित कर रखा है 1 लाख का इनाम

बठिंडा: गणंतत्र दिवस के दिन दिल्ली में लाल किला हिंसा को लेकर फरार चल रहे लक्खा सिधाना ने पंजाब के बठिंडा में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करते हुए लक्खा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बठिंडा के गांव महराज में हुई रैली में बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद लक्खा सिधाना मंच से फरार होने में कामयाब हो गया।

बता दें कि लक्खा पर 1 लाख के इनाम की घोषणा पहले ही दिल्ली पुलिस कर चुकी है। दरअसल यह रैली नए कृषि कानून के खिलाफ आयोजित की गई थी। इस रैली से पहले ही लक्खा ने एक वीडियो जारी करके 23 फरवरी को किसान सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिये कहा था। इस वीडियो में लक्खा ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राकेश टिकैत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलन को वैसे लोग नेतृत्व कर रहे जो पंजाबी नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 26 जनवरी के दिन लालकिला में उत्पात मचाया गया। जिसमें लाल किला परिसर में सैंकड़ों लोगों ने चढ़कर तलवारबाजी तक की। यहीं नहीं धार्मिक झंडा तक फहराया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जांच की शुरुआत की। हालांकि दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा से जुड़े दीप सिद्धू समेत अनेक लोगों को गिरफ्तार किया है।लेकिन अभी-भी लक्खा फरार चल रहा है।