जालंधर: स्थानीय केएल सहगल मेमोरियल हॉल ट्रस्ट की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही नगर निगम जालंधर की मिलीभगत भी सामने आ रही है।
मामले की जानकारी देते हुए आर्य एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने केएल सहगल मेमोरियल हॉल ट्रस्ट की जमीन आवंटन और ऑडिट को लेकर स्थानीय निकाय मंत्रालय को शिकायत भेजी थी। जिसे लेकर विभाग ने दो बार नोटिस जारी कर नगर निगम जालंधर से जवाब मांगा है। लेकिन नगर निगम ने अभी तक दोनों नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह आज सचिव स्थानीय निकाय से भी मिले हैं। जिन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।’
उन्होंने कहा कि जल्द ही जालंधर नगर निगम को तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा और अगर नगर निगम ने तीसरे नोटिस का जवाब नहीं दिया तो वे इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
KL Saigal Memorial Hall Trust’s problems increased, Municipal Corporation’s collusion came to light; Didn’t even respond to two notices of the government