You are currently viewing मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत होंगे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री

मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत होंगे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री

चंडीगढ़ः हरियाणा में कल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनाेहर लाल खट्टर के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार का गठन होगा और अपराह्न दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मनोहर लाल खट्टर दूसरी बारी राज्य के सीएम बनेंगे। वहीं जेजेपी पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री होंगे। खट्टर को आज सुबह भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उसके बाद खट्टर अपने विधायकों के साथ राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने को दावा पेश किया।

आर्य ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। भाजपा ने पिछली बार अपने बलबूते पर सरकार बनाई थी लेकिन इस बार वह जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ मिलकर सरकार बना रही है।

खट्टर ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन से बाहर निकलते हुए मीडिया से बातचीत में जानकारी देते हुये बताया कि राज्यपाल ने उन्हें रविवार दीपावली के दिन सवा एक बजे राजभवन आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया “शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न सवा दो बजे शुरू होगा। उनके साथ चौटाला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

इस सवाल पर कि उनके साथ कितने विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कल दी जाएगी। लेकिन इतना तय है कि भाजपा और जजपा के कुछ मंत्री और राज्य मंत्रियों के अलावा निर्दलीय विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।