You are currently viewing नहीं रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, अमेरिका में हुई दर्दनाक मौत, भारतीय दूतावास पर हमले के एक दिन बाद गंवाई जान

नहीं रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, अमेरिका में हुई दर्दनाक मौत, भारतीय दूतावास पर हमले के एक दिन बाद गंवाई जान

नई दिल्ली: अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह दावा किया जा रहा है। पन्नू सिख फॉर जस्टिस नाम की आतंकी संगठन का एडवाइजर और प्रवक्ता है, जो आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। वह पंजाब को खालिस्तान बनाने की वकालत करता रहा है। कई देशों में इसके पैठ थे।

भारतीय दूतावास पर हमले के एक दिन बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हुई है। खालिस्तानी समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में आग लगाने की कोशिश की। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 30 जून को कहा था कि 8 जुलाई से भारतीय दूतावासों को घेरेंगे।

उधर, बताया जाता है कि पिछले 60 दिनों में 3 खालिस्तानी आतंकवादियों – हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा और परमजीत सिंह पंजवार के मारे जाने के बाद वह छिपा हुआ था। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले वह अमेरिका से खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान चला रहा था। गुरपतवंत पन्नू और हरदीप सिंह निज्जर दोनों ही साथ में काम करते थे।

पन्नू ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह करा चुका है। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स चलाता था। पन्नू और निज्जर ने 2019 में हाथ मिलाया और अपने खालिस्तानी एजेंडा पर अभियान चला रहा था। कनाडा में 2020 में हुए जनमत संग्रह में उसकी भूमिका अहम रही थी।

Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu no more, painful death in America, lost his life a day after the attack on the Indian Embassy