You are currently viewing पंजाब में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर लिखवाए खालिस्तानी नारे, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो

पंजाब में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर लिखवाए खालिस्तानी नारे, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो

फिल्लौर: प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के फिल्लौर के नंगल क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने का दावा किया है। प्रतिमा पर “सिख हिंदू नहीं हैं” और “SFJ खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लिखे गए हैं, साथ ही वहां खालिस्तानी झंडा भी फहराया गया था।

आतंकी पन्नू ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसकी पुष्टि PLN नहीं करता है। वीडियो में पन्नू कथित तौर पर आने वाले दिनों में पंजाब में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दे रहा है, जिससे राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। पन्नू ने 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती से पहले राज्य की सभी प्रतिमाओं को हटाने की मांग की है, उसका मानना है कि संविधान के कारण ही सिखों को अलग पहचान नहीं मिल पाई है।

फिलहाल, फिल्लौर पुलिस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उस स्थान का पता लगाने में जुटी है जहां ये नारे लिखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Khalistani slogans written on Dr. Ambedkar’s statue in Punjab