You are currently viewing जन्माष्टमी का आनंदमय पर्व हिन्दू के प्रमुख त्योहारों में से एक: राजन अरोड़ा

जन्माष्टमी का आनंदमय पर्व हिन्दू के प्रमुख त्योहारों में से एक: राजन अरोड़ा

-विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न मंदिरों से प्रभु चरणों से लिया आशीर्वाद

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न मंदिरों में राधा कृष्ण जी के चरणों से आशीर्वाद लिया। जिसमें एस डी कॉलेज रोड़ के श्री सत्यनारायण मंदिर, संत नगर के शिव मंदिर, ग्रीन पार्क के ब्रह्म कुमारी आश्रम, न्यू बारादरी के श्री राधा कृष्ण मंदिर, गोपाल नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर, पक्का बाग से जनता मंदिर, उच्चा स्वराजगंज से श्री सत्यनारायण मंदिर में सैदा गेट के श्री कृष्ण संकीर्तन मंदिर एवं किला मोहल्ला के चौंक पर विशेष तौर पर शिरकत की।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने सभी कमेटी के सदस्यों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी का आनंदमय पर्व हिन्दू के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

राजन अरोड़ा ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा।

इस मौके पर आप वॉलिंटियर नरेश शर्मा, करण शर्मा, गौरव अरोड़ा, गोपाल, अनुज वंसल, दीपक कुमार, सुमेश आनंद इत्यादि उपस्थित रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

The joyous festival of Janmashtami is one of the major festivals of Hindus: MLA Rajan Arora