मुंबई: कर्ज के कारण बंद हो चुकी जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल शनिवार को पत्नी अनीता गोयल के साथ विदेश जा रहे थे लेकिन मुंबई इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार दोनों एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेश गोयल और उनकी पत्नी को देश छोड़ने से इस वक्त रोक दिया गया है। नरेश गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। खबरों की माने तो नरेश गोयल और अनीता गोयल एमिरेट्स फ्लाइट से लंदन जा रहे थे। इनका विमान टेक ऑफ के लिए तैयार था, तभी दोनों लोगों को विमान से नीचे उतार लिया गया।
बता दें कि जेट एयरवेज पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है। इस वजह से अस्थाई रूप से विमानों का संचालन 17अप्रैल के बाद से बंद हो गया है। नरेश गोयल भी एयरलाइन के बिजनस में आने के बाद से ही विवादों से जुड़े रहे। शुरुआत में उनके फंडिंग के स्रोत पर भी सवाल खड़े हुए थे।