नई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के स्कोर के साथ जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की टॉपर महिला भी हैदराबाद जोन से हैं। नयकांति नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है। उनका 298/360 स्कोर है।
बता दें, जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
– आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
– आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
– क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें।
– परिणाम पेज पर दिखाई देगा।
– अब इसे डाउनलोड करें।
– भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।
JEE Advanced 2023 result released, check your result like this; Know topper name in one click