You are currently viewing अवैध कॉलोनियों के खिलाफ JDA का एक्शन जारी, 2 और कॉलोनियों पर चली डिच, कॉलोनाइजर पर होगी FIR दर्ज

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ JDA का एक्शन जारी, 2 और कॉलोनियों पर चली डिच, कॉलोनाइजर पर होगी FIR दर्ज

आप नेता द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी पर कब चलेगी डिच?

जालंधर (अमन बग्गा): अवैध कॉलोनियों के खिलाफ JDA का एक्शन लगातार जारी है। अब JDA के अधिकारियों ने गांव चूड़वाल और जंडूसिंघा में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर डिच चलाकर अवैध कॉलोनी को तहसनहस कर दिया।

 

मिली जानकारी के मुुताबिक JDA के पास काफी समय से शिकायतें आ रही थी कि इलाके में अवैध कॉलोनी काटी गई है जिसके चलते एकबार फिर अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा कहर बरसता दिखाई दिया।

अब देखना ये होगा कि ACA अनुपमा कलेर और SDO अभिषेक ढल्ल की आंखों में धूल झोंक जालंधर नॉर्थ में आप नेता की तरफ से काटी गई अवैध कॉलोनी के खिलाफ JDA विभाग कब एक्शन लेगा।

 

वहीं JDA के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ JDA का एक्शन जारी रहेगा और साथ ही अवैध कॉलोनी काटने वाले सभी कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्द ही FIR की जाएगी और वहीं आज JDA की टीम कुछ और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी में है।