जालंधर: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने उन्हें आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाई है। इस मौके पर जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ भी मौजूद थे। परमजीत सिंह रायपुर 2019 में शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
Jathedar Paramjit Singh Raipur former chairman of Improvement Trust joined AAP CM Mann joined the party