You are currently viewing जालंधर के मशहूर वकील के मुंशी ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव- इलाके में हड़कंप

जालंधर के मशहूर वकील के मुंशी ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव- इलाके में हड़कंप

जालंधर: जालंधर के सहदेव मार्केट के नजदीक स्थित एक घर में मशहूर वकील के मुंशी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


मामले संबंधित जानकारी देते हुए वकील युद्धवीर सिंह ने बताया कि जब वह शाम 6 बजे अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके मुंशी दुर्गा प्रसाद पुत्र माधव लोधी का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।