जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 राज्यों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को फोन करके साइबर फ्रॉड में फंसाते थे। इन आरोपियों का मल्टी-स्टेट गैंग 61 साइबर फ्रॉड में शामिल था और इनका नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ था।
पुलिस ने आरोपियों से दर्जनों एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, 19 बैंक खातों की जानकारी भी प्राप्त की गई है, जिनकी डिटेलिंग की जा रही है। इन खातों में आरोपियों द्वारा फ्रॉड से प्राप्त पैसे डाले गए थे।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैला हुआ है। आरोपी भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में लगा कर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उनमें फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर करते थे। जालंधर सिटी पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Jalandhar police arrested 5 members of a cyber fraud gang