जालंधर: नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाजा होटल को तोड़ कर बनाई गई मार्केट और दुकानों को सील कर दिया है। इससे पहले नगर निगम ने नोटिस भेजा था और आज इसे आज सील कर दिया। नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर एटीपी पूजा मान और उनकी टीम ने प्लाजा होटल की अवैध मार्कीट सील कर दिया। उन्होंने कहा कि कई और इमारतों को जल्द सील किया जाएगा। कमिश्नर ने इसके लिए आदेश दे दिया है। पूजा मान के बताया कि कमिश्नर ने प्रगति होटल को भी सील करने का आदेश जारी किया है। जल्द इस होटल को भी सील किया जाएगा।
Jalandhar Municipal Corporation’s action on Plaza Hotel market ATP Pooja Mann sealed the shops