You are currently viewing जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर चलाया बुलडोजर; किया जमींदोज

जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर चलाया बुलडोजर; किया जमींदोज

जालंधर: जालंधर नगर निगम की टीम ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तिलक नगर के पास बने एक अवैध कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से गिरा दिया। यह कार्रवाई तड़के सुबह बुल्डोजर की मदद से की गई।

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के निर्देश पर सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) सुखदेव शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इस कार्य को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स अवैध रूप से बनाया गया था और इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।

इस संबंध में नगर निगम द्वारा पहले भी नोटिस जारी किया गया था और कॉम्प्लेक्स मालिक को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। हालांकि, कॉम्प्लेक्स अवैध रूप से बना रहा और नगर निगम के रिकॉर्ड में भी इसका कोई उल्लेख नहीं था। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन की सख्ती के बाद आखिरकार यह कार्रवाई की गई।

Jalandhar Municipal Corporation took a big action