You are currently viewing जालंधर: जसपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से काबू, बिहार से लाए 5 अवैध हथियार बरामद

जालंधर: जसपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से काबू, बिहार से लाए 5 अवैध हथियार बरामद

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने करीब एक महीने पहले भोगपुर में हुई जसपाल सिंह उर्फ शालू की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जसपाल की हत्या में चार लोगों ने मिलकर गोली मारी थी। जसपाल मूल रूप से भोगपुर का रहने वाला था। उसकी हत्या भोगपुर के पास मोगा रेलवे फाटक के पास की गई थी। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जसपाल की बाइक को टक्कर मारकर गिराया गया था और फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई थीं।

पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को नामजद किया था। इनमें से गुरजीत सिंह गुरजीत (गांव विनपालके), रवि और गुरप्रीत सिंह (दोनों गेहलड़ा) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया था कि हत्या से दो दिन पहले आरोपियों ने जसपाल के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपी बिहार से हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने मुख्य हथियार सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा, जालंधर देहात पुलिस ने भोगपुर के जसपाल हत्याकांड को सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पांच हथियार बरामद किए गए हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Jalandhar: Main accused of Jaspal murder case arrested from Chandigarh airport, 5 illegal weapons brought from Bihar recovered