You are currently viewing जालंधर में BJP 5 दिन लगातार निकालेगी महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर गांधी संकल्प यात्रा. 13 नवंबर केंट हलके में पड़ते मंडल 12 व 13 से होगी यात्रा की शुरुआत.  आज जालंधर पहुंचेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर , उद्यमियों की सुनेंगे समस्याए : रमन पब्बी

जालंधर में BJP 5 दिन लगातार निकालेगी महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर गांधी संकल्प यात्रा. 13 नवंबर केंट हलके में पड़ते मंडल 12 व 13 से होगी यात्रा की शुरुआत. आज जालंधर पहुंचेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर , उद्यमियों की सुनेंगे समस्याए : रमन पब्बी

जालंधर 11 नवंबर(अमन बग्गा ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के अवसर पर निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा को लेकर आज एक बैठक का आयोजन स्थानीय पार्टी कार्यालय नजदीक शीतला मंदिर मे किया गया जहां पर मुख्य रूप से भाजपा पंजाब युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी शर्मा और भाजपा पंजाब स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष मनीष विज उपस्थित रहे।

रमन पब्बी ने बताया कि इस संकल्प यात्रा का आयोजन पूरे पंजाब प्रदेश में 13 से लेकर 17 नवंबर तक किया जा रहा है।

इस मौके 12 मंडल महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह और भूपिंदर मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी संकल्प यात्रा कल 13 नवंबर को केंट विधानसभा हलके के अंतर्गत पड़ते मंडल 12 व 13 में दोपहर 3 बजे अर्बन एस्टेट फेज 1 अर्बन ढाबा से आरंभ होगी।

उन्होंने बताया कि ये यात्रा अर्बन ढाबा से होती हुई गढ़े की तरफ से तारा चंद कॉलोनी होते हुए केंट विधानसभा हलके के 5 किलोमीटर एरिया को कवर करते हुए बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा चौक में सम्मापन होगी। और वहां पर मंडल अध्यक्ष की तरफ से चाय का लंगर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन मंडलों में निकली जा रही इस यात्रा के इंचार्ज किशनलाल शर्मा,अमरजीत गोलडी,पांडे व अश्विनी गर्ग की देखरेख में होगी।

इस मौके नवजोत सिंह ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को गांधी जी के जीवन के बारे में बताया जाएगा।

इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि
यह संकल्प यात्रा रोज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों मे 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर निकाली जाएगी और 14 नवंबर को पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्वेत मलिक और पंजाब के प्रभारी श्री प्रभात झा इस यात्रा में विशेष तौर पर शामिल होंगे।

 रमन पब्बी ने बताया कि महात्मा गांधी जी ने अपना सारा जीवन सत्य की राह पर चलकर बताया है।

उन्होंने हमेशा देश की जनता को अहिंसा का मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित किया है। महात्मा गांधी जी ने एक सादा जीवन जीकर अपना सारा जीवन देश को समर्पित किया है और हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर ही चलना चाहिए।

रमन पब्बी ने साथ ही यह भी बताया कि आज  मंगलवार शाम 4:00 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर कंट्री इन होटल में उद्यमियों के साथ एक बैठक करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

इस बैठक में उपस्थित रहे राजीव ढींगरा, राजू मागो, प्रवीण होंडा, उषा महंत, एडवोकेट अर्जुन खुराना, जीके सोनी, संजीव शर्मा, अमित भाटिया, प्रवीण शर्मा, पवन वशिष्ठ, डॉक्टर विनीत, रजिंदर शर्मा, सौरव सेठ, अजय चोपड़ा, अमरजीत गोल्डी, सुरेंद्र मोहन, अश्विनी गर्ग, मनजीत पांडे, नवजोत सिंह, किशन लाल शर्मा, विश्व महिंदरू, अनमोल महाजन, हरभजन, रणवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा, नितिन गुलाटी, भूपेंदर मल्होत्रा आदि।