You are currently viewing जालंधर: पति का केस लड़ रहे वकील को हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 8 लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: पति का केस लड़ रहे वकील को हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 8 लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में एक वकील को हनीट्रैप में फंसाकर एक महिला ने आठ लाख रुपए ठग लिए है। नकोदर के रहने वाले वकील की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वकील ने एक शख्स का तलाक का केस हाथ में लिया था। उस व्यक्ति की पत्नी ने पति का केस लड़ रहे वकील से संपर्क कर उसे घर पर बुलाया। वहां पर उसने उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाई और अपने साथी के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वकील ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आठ लाख रुपये उसने दोनों को दे दिए ताकि वीडियो बाहर ना आ सके। लेकिन फिर भी महिला पैसे मांगती रही।

मामले संबंधित जानकारी देते हुए थाना नकोदर के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वकील को ब्लैकमेल करने के मामले में नकोदर के शराकपुर निवासी महिला और उसके दोस्त लुधियाना निवासी जसप्रीत सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। जसप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरी आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।