You are currently viewing दिल्ली हिंसा मामले में दीप सिद्धू के बाद इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50,000 का इनाम

दिल्ली हिंसा मामले में दीप सिद्धू के बाद इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50,000 का इनाम

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दिल्ली में लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली में हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली हिंसा में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने जिरकपुर पंजाब से दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। बता दें कि सिद्धू पर 1 लाख और इकबाल पर 50 हजार रुपय का इनाम रखा गया था। इकबाल को होशियारपुर से गिरफ्तार किया।

बता दें कि आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस ने आरोपी के लिए 10 दिनों की हिरासत मांगी थी, जिसका सिद्धू के वकीलों ने विरोध किया था। उन्होंने अदालत से कहा कि सिद्धू गलत समय पर गलत जगह पर था।

सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। स्पेशल सेल ने उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।