अबोहर: फाजिल्का जिले के अबोहर में आज सुबह एक महिला को करंट लगने से घायल हो गई। घटना के समय महिला अपने बच्चों की वर्दी प्रेस कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान रमन कौर पत्नी जज सिंह के रूप में हुई है। वह ढाणी निवासी है। घटना के समय वह अपने बच्चों की वर्दी प्रेस कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गई।
परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
View this post on Instagram
In Punjab a woman was ironing her children’s clothes she got electrocuted and fainted; admitted to hospital