You are currently viewing पंजाब में घर के बाहर सोए व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश; LIC में कैशियर था मृतक

पंजाब में घर के बाहर सोए व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश; LIC में कैशियर था मृतक

मानसा: मानसा में घर के बाहर सो रहे एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना फूलोंवाला डोगरा गांव की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बुढलाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है। वह एलआईसी में कैशियर के पद पर जगराओं में तैनात थे।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती रात लाभ सिंह घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया। सुबह करीब पांच बजे परिवार को लाभ सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि लाभ सिंह के परिवार का आज तक किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनका गांव में बहुत सम्मान होता है। इस बारे में डीएसपी मंजीत सिंह औलख ने बताया कि लाभ सिंह को 31 जुलाई को दोबारा कार्यभार सौंपा जाना था। बेरे के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

in-punjab-a-person-sleeping-outside-the-house-was-brutally-murdered-dead-body-found-lying-on-the-bed-the-deceased-was-a-cashier-in-lic