You are currently viewing जालंधर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वर्गवासी पति की याद में मंदिर बनाने के लिए जमा किया था कैश और गहने ले उड़े चोर

जालंधर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वर्गवासी पति की याद में मंदिर बनाने के लिए जमा किया था कैश और गहने ले उड़े चोर

जालंधर: जालंधर में भाई दित्त सिंह नगर में करतार पेट्रोल पंप के पास रहने वाली स्वर्ण कांता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वह बुजुर्ग महिला के घर से उसके द्वारा स्वर्गवासी पति की याद में मंदिर बनाने के लिए पाई-पाई जोड़े कैश और गहने लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस चोरी को उस समय अंजाम दिया जब बुजुर्ग महिला बैंक में पेंशन लेने गई थी तो पीछे से खिड़की की जाली तोड़ चोर उसे ले गए। महिला घर लौटी तो यह देख दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसने तुरंत थाने में सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने बताया कि उसने स्वर्गवासी पति टहल सिंह की याद में मंदिर बनाने के लिए पेंशन से रुपए बचाकर कुछ कैश जमा किया था। इसके अलावा एक जोड़ी बालियां, एक जोड़ा टॉपस व 3 सोने की अंगूठियां रखीं थी। जिसे चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसके बारे में वह चैक कर पुलिस को पूरी लिस्ट सौंप देगी। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है।

In Jalandhar, 85-year-old elderly woman broke a mountain of sorrow, had deposited cash and jewelry to build a temple in memory of her late husband.