You are currently viewing जालंधर में 129 और लुधियाना 140 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर में 129 और लुधियाना 140 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर/लुधियाना: पंजाब के जालंधर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए जबकि 5 की मौत हो गई। सरकारी आकड़ों के मुताबिक जिले में 129 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,680 हो गई है जबकि 5 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 422 हो गई है।

 

 

ठीक होने वालों की संख्या 12098 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 200365 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमे से 174307 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

 

 

वहीं लुधियाना में शनिवार को 150 से कम मामले सामने आए। सेहत विभाग ने जिले में 140 लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। इसी के साथ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 6 जिले के रहने वाले थे। जबकि 1 बरनाला और दो मरीज जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते था।