You are currently viewing यदि नवजोत सिंह सिद्धू नहीं माने तो इन्हें बनाया जा सकता है पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष

यदि नवजोत सिंह सिद्धू नहीं माने तो इन्हें बनाया जा सकता है पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में उथलपुथल जारी है। इस बीच कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष के रूप में रवनीत सिंह बिट्टू को नियुक्त करने की योजना बना रही है। दरअसल, पार्टी पिछले कई दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू को फिर से प्रदेश की कमान सौंपने के लिए मना रही है, लेकिन अब वह मन बदल रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस बिट्टू के अलावा कथित तौर पर मनीष तिवारी और प्रताप सिंह बाजवा पर विचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों, विभागों के आवंटन और महाधिवक्ता सहित महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों से परेशान होने के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

If Navjot Singh Sidhu does not agree, then he can be made the new president of Punjab Congress