You are currently viewing इस देश के राजा की गर्लफ्रेंड की सैकड़ों न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर लीक, मचा बवाल

इस देश के राजा की गर्लफ्रेंड की सैकड़ों न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर लीक, मचा बवाल

बैंकाक: थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड से जुड़ी खबर पूरी दुनिया में सनसनी बन चुकी है। किंग ऑफ थाईलैंड महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनत वोंगवजिरापकडी की करीब एक हजार न्‍यूड फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। डेली मेल के मुताबिक राजा की पत्‍नी सुथिडा और गर्लफ्रेंड सीनीत के बीच अनबन काफी समय से चल रहा था। इसी झगड़े के चक्कर में राजा के इश्क का इजहार हुआ और गर्लफ्रैंड के न्यूड फोटोज लीक हो गए। माना जा रहा है कि थाईलैंड के राजा की इश्कमिजाजी के चलते रानी सुथिडा का उनसे संबंध बिगड़ा हुआ है।

राजा की गर्लफ्रैंड पर कई गंभीर आरोप थे, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। गर्लफ्रैंड सीनीत हाल ही में जेल से छूटकर आई थीं। ऐसे में सीनीत का प्रयास था कि वो एक बार फिर राजा के करीब पहुंचे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। राजा की गर्लफ्रैंड सीनीत पर देश की रानी की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें रहस्यमय तरीके से जेल भेज दिया गया था। मजे की बात ये कि सीनीत के जेल जाने की खबर राजा को काफी अरसे बाद दी गई थी।

साल 2016 में हुई थी ताजपोशी

राजा की गर्लफ्रैंड सीनीत ने खुद ही अपनी न्यूड फोटोज डाली। माना जा रहा है कि सीनीत की ये फोटोज साल 2012 से 2014 के बीच क्लिक की गई थी। सीनीत के इन फोटोज के चलते देश में सियासी हलचल है। राजा की गर्लफ्रैंड सीनीत सीनियर अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले वो आर्मी नर्स के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। थाईलैंड में एक बार फिर राजशाही के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। सीनीत ने अपने फोटोज विरोध करने वाले एक्टिविस्ट्स को खास तौर पर भेजी है। जिससे साफ होता है कि राजा की गर्लफ्रैंड ही उन्हें मुसीबत में डालना चाहती है। आम लोगों के बीच इन फोटोज के पहुंचने से राज परिवार के प्रति सम्मान कम होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है।