You are currently viewing हैवानियत: महिला मरीज के साथ कंपाउंडर कर रहा था दुष्कर्म, पति ने देखा तो…

हैवानियत: महिला मरीज के साथ कंपाउंडर कर रहा था दुष्कर्म, पति ने देखा तो…

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रहा है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीया पीड़िता को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी। पीड़िता का आरोप है कि रात में कंपाउंडर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम की है। यहां 6 सितंबर को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद महिला को भर्ती कराया गया था। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि रात में कंपाउंडर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आहट होने पर जब वो जागा तो कंपाउंडर वहां से भाग गया।

उसके बाद पति ने जब शोर मचाया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां आकर आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कंपाउंडर अस्पताल में पिछले 4 साल से नौकरी कर रहा था।

आजमगढ़ के एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कंपाउंडर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कंपाउंडर वहां 4 साल से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त पीड़िता का पति भी उसी कमरे में सो रहा था और उससे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी कंपाउंडर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें रखा जाएगा।

Humiliation: The compounder was raping the female patient, when the husband saw…