लुधियाना: लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मूक बधिर महिला से उसके मकान मालिक ने जबरन संबंध बनाए। पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी सुनने और बोलने में असमर्थ है। वह दुर्गा कॉलोनी एरिया में किराए पर रहता है। शनिवार को वह रोजाना की तरह काम पर चला गया था। शाम 5 बजे उसके कमरे के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन किया।
पड़ोसी ने बताया कि उसकी पत्नी कमरे में अकेली बैठकर रो रही है। जिसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी से रोने का कारण पूछा। इस दौरान पत्नी ने इशारे में समझाया कि मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं।
जानकारी देते हुए थाना फोकल पॉइंट के SHO नरदेव सिंह मुताबिक आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। जांच के दौरान यदि जरूरत पड़ती है तो महिला का DNA टेस्ट भी करवाया जा सकता है। महिला सुनने और बोलने में असमर्थ है। उसके पति के बयानों पर आरोपी धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Humanity is put to shame in Ludhiana, the landlord made a deaf and mute woman a victim of lust, this is how it got exposed