You are currently viewing जालंधर में भीषण सड़क हादसा, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में कटा महिला का पैर- हालत गंभीर

जालंधर में भीषण सड़क हादसा, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में कटा महिला का पैर- हालत गंभीर

जालंधरः जालंधर में भीषण सड़क हादसे की खबर है। गुरू नानक पुरा में बाइक और एक्टिवा में भयानक टक्कर हुई है। एक्टिवा सवार दो महिलाओं में से एक महिला के पैर कटने की सूचना है, जिसे सिविल अस्तपताल में लोगों की मदद से भर्ती करवाया गया है। महिला का हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।