लुधियाना: लुधियाना में शादी के एक दिन पहले 24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है जो दरेसी थाने में बतौर वॉलेंटियर काम करता था। जानकारी के अनुसार, टाइगर सफारी चिड़ियाघर में मंगलवार दोपहर 3 बजे दीपक ने जहर निगल लिया। फिर उसने अपनी प्रेमिका, जिससे कल शादी होने वाली थी, को फोल मिलाया और सारी घटना बताई। लड़की ने बताया कि उसके सामने आते ही वह नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद लड़की ने एम्बुलेंस को फोन किया जहां अस्पताल में इलाज दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
लड़की ने बताया कि ने उनकी गली में रहने वाले लड़के राघव ने उसके मां-बाप को भड़का दिया था। जिसके बाद वो शादी को मना कर रहे थे। इसी बात के चलते वह ये कदम उठाने को मजबूर हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक लड़का दो बहनों का इकलौता भाई था।
Horror case in Ludhiana, a day before marriage, only brother of two sisters committed suicide by consuming poison