You are currently viewing HMV के NCC कैडेट्स ने ग्रुप हेडक्वार्टर के समारोह में लिया भाग

HMV के NCC कैडेट्स ने ग्रुप हेडक्वार्टर के समारोह में लिया भाग

जालंधर (अमन बग्गा): एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू तथा हंसराज महिला महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स ने एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर्स जालंधर द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष के समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद भगत सिंह द्वारा दिए गए साहसिक कार्यों को याद किया। 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी जालंधर की कैडेट्स ने भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह के बुत की सफाई करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने ‘से नो टू प्लास्टिक’ के प्रति कैडेट्स को जागरूक किया तथा कहा कि अपनी धरती को बचाने के लिए तथा इसे रहने के लिए इको-फ्रैंडली बनाने के लिए हमें प्रति व्यक्ति प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना होगा।

एनसीसी कैडेट्स ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए प्लॉग रन में भी भाग लिया। 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी जालंधर के कमांडिंग आफिसर कर्नल एनपीएस तूर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महारथियों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी जालंधर तथा एनसीसी आर्मी विंग एचएमवी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में सम्मानजनक जीवन बिता रहे हैं, इसका पूरा श्रेय हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महारथियों को जाता है।

HMV’s NCC cadets participate in group headquarters ceremony