You are currently viewing DIPS कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया हिंदी दिवस

DIPS कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया हिंदी दिवस

जालंधर: डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में हिंदी भाषा की महत्ता को समझाने के लिए हिंदी दिवस मनाया गया। कॉलेज में संगोष्ठी, वाद विवाद और कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर कविताएं और अपने विचार पेश किए। विद्यार्थी हरमनप्रीत कौर और निधि ने कविता और प्रिंयका, मनदीप कौर ने अपने विचारों के माध्यम से हिंदी के महत्व और इतिहास के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संविधान सभा ने 14 सितंबर को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था। इस दिन को मनाने का मुक्य कारण अंग्रेजी भाषा के बढ़ते हुए चलन और हिंदी भाषा की अनदेखीको रोकना है।

प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया की 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को भारत की राजभाषा होने का मान प्राप्त है इसलिए हमें इस भाषा का सम्मान करना चाहिए और रोज के कार्यों में इसका प्रयोग करना चाहिए। हिंदी बोलने में कभी भी शर्म महसूस नहीं करना चाहिए। डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि जिस तरह से मनुष्य के लिए भोजन जरूरी है उसी तरह से आज हर भारतीय को हिंदी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति को जानने के लिए हमें हिंदी भाषा के साहित्य को पढ़ने की जरूरत है।

Hindi Divas celebrated in DIPS College of Education