You are currently viewing अगले महीने होली से लेकर रामनवमी तक, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

अगले महीने होली से लेकर रामनवमी तक, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

नई दिल्ली: मार्च 2023 की शुरुआत होने वाली है और इस महीने होली समेत कई फेस्टिवल पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अगले महीने का इंतजार किए बगैर इस महीने के बाकी बचे दिनों में निपटा लें। आरबीआई ने अगले महीने के लिए Bank Holiday लिस्ट जारी कर दी है। साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI की वेबसाइट पर भी बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट अपडेट कर दी गई है।

अगले महीने रंगों का पर्व होली है। इसके अलावा गुड़ी पाड़वा/ उगाडी/ पहला नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष और रामनवमी भी पड़ रहे हैं। हालांकि, त्योहार अलग-अलग राज्यों के आधार पर हैं और इसकी के मुताबिक, रिजर्व बैंक अपनी बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ऐसे में विभिन्न त्योहारों और आयोजनों के मद्देनजर Bank Holiday अलग-अलग हो सकते हैं। इन त्योहारों के अलावा मार्च में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुछ 6 साप्ताहिक अवकाश भी हैं।

तारीख कारण  
03 मार्च चापचर कूट
05 मार्च रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
07 मार्च होली/ होलिका दहन/ डोल जात्रा
08 मार्च धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग (दूसरा दिन)
09 मार्च होली (पटना)
11 मार्च दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 मार्च रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 मार्च रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 मार्च गुड़ी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष
25 मार्च चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 मार्च रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
30 मार्च राम नवमी

From Holi to Ramnavami next month banks will remain closed for so many days