You are currently viewing DIPS ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन स. गुरबचन सिंह का निधन, जालंधर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

DIPS ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन स. गुरबचन सिंह का निधन, जालंधर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

जालंधरः DIPS ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके लिए उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आदर्शसेवा समिति शाहाबाद के सलाहकार गुरबचन सिंह कालड़ा के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। पीएलएन के मुख्य संपादक अमन बग्गा ने गुरबचन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कभी न पूरी होने वाली कमी बताया। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

अमन बग्गा ने कहा उनका चले जाना बहुत बड़ा नुकसान है। गुरबचन सिंह ने अब तक शिक्षा क्षेत्र के लिए पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ काम किया। अमन बग्गा ने कहा उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी।