You are currently viewing नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस, मंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस, मंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मंगलुरु । पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया है। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस ने मंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे।

उनके निधन पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। फर्नांडिस 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था।

Former Union Minister and senior Congress leader Oscar Fernandes passed away, breathed his last in Mangaluru hospital