You are currently viewing पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में इंद्रजीत सिंह ने BJP का दामन थामा है। इस अवसर पर भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह भी उपस्थित थे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इंदरजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद आज उनके दादाजी ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने उनके साथ सलूक किया…उनका दिल दुखाया…उनकी वफादारी का क्या सिला दिया…आप सब जानते हैं।’’ इंदरजीत ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 1994 में उनके दादा जी का साजिश के तहत एक्सीडेंट करवाया गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 

इंद्रजीत सिंह ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुए हैं, जब अगले साल पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि जैल सिंह ने 1982 से 1987 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। वो कांग्रेस के सदस्य थे। राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ऑपरेशन ब्लू स्टार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और 1984 के सिख विरोधी दंगे हुए थे। 1994 में एक कार दुर्घटना में जैल सिंह की मृत्यु हो गई थी।

former President Giani Zail Singh grandson Inderjit Singh joined BJP