लुधियाना: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड का दोषी बलवंत सिंह राजोआना आज जेल से बाहर आया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे भाई कुलवंत सिंह राजोआना के भोग समारोह में शामिल होने के लिए 3 घंटे की पैरोल दी थी। राजोआना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल से बाहर रहेगा।
बता दें, कुलवंत सिंह का 14 नवंबर को निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार लुधियाना के राजोआना कलां गांव के मंजी साहिब गुरुद्वारे में हो रहा है। पटियाला जेल से राजोआना को पुलिस सुरक्षा में लुधियाना ले जाया गया।
यह दूसरी बार है जब राजोआना जेल से बाहर आया है। इससे पहले जनवरी 2022 में हाईकोर्ट ने उनके पिता की मृत्यु के बाद भोग और अंतिम अरदास में शामिल होने की इजाजत दी थी। इसी आधार पर राजोआना ने अब दोबारा अपने भाई के भोग और अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए अस्थायी पैरोल की मांग की थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
former-cm-beant-singhs-killer-came-out-of-jail-high-court-had-granted-him-parole-a-day-before