You are currently viewing रंजीत बावा के खिलाफ FIR दर्ज. जल्द होगी गिरफ्तारी. ये हिंदू नेता बोले – बावा का मुह काला करो और पाओ, 1 लाख रुपए का इनाम

रंजीत बावा के खिलाफ FIR दर्ज. जल्द होगी गिरफ्तारी. ये हिंदू नेता बोले – बावा का मुह काला करो और पाओ, 1 लाख रुपए का इनाम

Aman Bagga

लुधियाना ( अमन बग्गा ) हिन्दू विरोधी पंजाबी गायक रणजीत बावा के हाल ही में यू-ट्यूब में रिलीज हुए गाने ‘मेरा की क़सूर’ के बाद छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चारो तरफ हिन्दू विरोधी बावा का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी हिन्दू संगठन व हिन्दू रंजीत बावा के खिलाफ भड़ास निकाल रहे है।

 

वही हिन्दू समाज के लिए खुशी की बात यह है कि रंजीत बावा के खिलाफ रोपड़ के सदर थाने में FIR दर्ज हो गई है। शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घणोली व चैयरमेन सचिन घणोली की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। FIR की कॉपी नीचें पढ़ सकते है।

हिन्दू संगठनों की बड़ी जीत

रंजीत बावा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए पंजाब भर के हिन्दू संगठन मांग कर रहे थे। यह हिन्दू समाज की बड़ी जीत है। वही अब हिन्दू समाज बेसब्री से इस इंतज़ार में है कि रंजीत बावा को कब गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 

वही अब शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय चैयरमेन राजीव टण्डन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा का रंजीत बावा पर गुस्सा फूट पड़ा है। भगवान भोलेनाथ व गाय मां के अपमान होने से राजीव टण्डन व अमित अरोड़ा ने कहा है कि जो भी रंजीत बावा का मुह काला करेगा उसे शिव सेना पंजाब एक लाख का इनाम देगी।

 

 

वही अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय भारद्वाज औऱ सनातन धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा , हिन्दू नेता अशोक सरीन, रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष मोहित शर्मा ने PLN न्यूज़ से बात कर बताया कि हम पंजाब पुलिस से मांग करते है कि जल्द से जल्द रंजीत बावा को गिरफ्तार किया जाए।

FIR की कॉपी नीचे पढ़ें