You are currently viewing चक्का जाम: पंजाब-राजस्थान और महाराष्ट्र में सड़कों पर बैठे किसान, बेंगलुरु में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

चक्का जाम: पंजाब-राजस्थान और महाराष्ट्र में सड़कों पर बैठे किसान, बेंगलुरु में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का आज यानी शनिवार को 73वां दिन है। किसानों के इस प्रदर्शन में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज किसानों ने देशभर में 3 घंटे का चक्का जाम किया है। ये चक्का जाम 12 से 3 बजे तक चलेगा।

Ak

दोपहर 12 बजने के बाद देशभर में किसान स्टेट और नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने लगे हैं। राजस्थान हरियाणा सीमा पर स्थित शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी बैठ गए हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर और मोहली में भी प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया है। हरियाणा के पलवल के पास अठोहन चौक पर किसान इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी दिल्ली के किसानों द्वारा राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के आह्वान पर इकट्ठे हुए हैं।

इधर, देशव्यापी चक्काजाम ’के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित भिवंडी-नाशिक हाइवे पर भारतीय जय हिंद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के आह्वान पर चक्का जाम किया है। भारतीय जय हिंद पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान सड़कों पर लेट गए और गाड़ियों की आवाजाही को रोक दियाय। देशव्यापी चक्का जाम के तहत कर्नाटक के बेंगलुरु के येलाहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन पर बैठे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देशभर में किसानों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है।

जम्मू कश्मीर में भी किसानों के चक्का जाम का असर देखने को मिला है। जम्मी कश्मीर में किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नए कृषि कानूनों के खिलाफ चक्का जाम किया है। प्रदर्शनकारी जम्मू-पठानकोट हाइवे पर बैठ गए हैं। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का समर्थन करते हैं और केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वो तीनों कृषि कानूनों को वापस ले।