You are currently viewing मक्खी को पकड़ने के चक्कर में धमाका कर बैठा बुजुर्ग, मकान की छत और किचन हुआ तहस-नहस

मक्खी को पकड़ने के चक्कर में धमाका कर बैठा बुजुर्ग, मकान की छत और किचन हुआ तहस-नहस

 

नई दिल्लीः एक मक्खी क्या-क्या करवा सकती है इस बात का आपको अंदाजा तक नहीं है। फ्रांस में एक शख्स मक्खी के कारण अपने घर में ही धमाका कर बैठा। इस शख्स की उम 80 वर्ष है। वो डिनर कर रहा था तभी एक मक्खी उनके आसपास भिनभिनाकर तंग करने लगी। शख्स ने इलैक्ट्रिक रैकेट उठाया। वो उस मक्खी से परेशान हो गया था। लिहाजा वो उसे मारना चाहता था।

 

 

वो इस रैकेट से मक्खी को मारने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहां गैस लीक हो रही थी। इसी बीच गैस और रैकेट से निकली चिंगारी का रिएक्शन हो गया। फिर एक खतरनाक धमाका हुआ। इस धमाके में सारा का सारा किचन उड़ गया। यहां तक कि घर के एक हिस्से की छत भी उड़ गई।

 

 

 

हालांकि इस शख्स का नाम तो नहीं पता लेकिन इतना पता चल गया कि इस हादसे में उसे कुछ नहीं हुआ। फिलहाल घर की रिपेयर की जा रही है। लेकिन देखा… एक मक्खी को पकड़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें